Oplus_131072
हरिद्वार
बदमाशों के हौसले बुलंद पुलिस का कोई खौफ नहीं कनखल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने की हवाई फायरिंग
उपासना तेश्वर
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेखौफ घूम रहे हैं बदमाश आज दिनांक 15/09/2025 दिन सोमवार को कनखल थाना क्षेत्र में बाइक पर घूम रहे बदमाशों ने पहले तो जगदीशपुर पुलिया पर फिर कनखल के बाल्मीकि बस्ती में दिनदहाड़े हवाई फायरिंग की जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है आपको बता दें कनखल के बाल्मीकि बस्ती से कनखल थाना की दूरी ज्यादा नहीं है उसके बाद भी बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है कि पुलिस का खौफ जरा भी नहीं। इस घटना से लोगों में अफरा तफरी मच गई तभी दहशत में आए लोग लोगों ने कनखल पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच शुरू कर दी है।सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना में तीन बाइक सवार कैमरे मे कैद हो गए है जिनकी तलाश अब पुलिस द्वारा की जा रही है


