हरिद्वार
शहीद स्मारक स्थल ऐतिहासिक वटवृक्ष पर आर्य समाज नंद विहार द्वारा आयोजित योग शिविर में नौवें दिन एवं योगाचार्या श्रीमती सरिता बर्थवाल जी कार्यकारिणी सदस्य आर्य समाज नंद विहार एवं श्रीमती सोनिका विश्वकर्मा जी द्वारा सभी को योगाभ्यास कराया गया। जिसमें योग आसन व्यायाम प्राणायाम ध्यान आदि का अभ्यास किया गया।
इस अवसर पर योग शिविर के प्रारंभ से आ रहे दम्पत्ति श्रीमती गुड़िया, देवेश को जी को आर्य समाज प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी नीरज सैनी अध्यक्ष शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच, योगाचार्य सरिता जी सोनिका जी व महिलाओं द्वारा ओ३म अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। ।
योगाभ्यास शिविर में मुख्य रूप से अमित सिंघल ,अनुज आत्रेय,युक्ति,चारू श्रेया सविता, सृष्टि सैनी, योगाचार्य सोनिका विश्वकर्मा जी,ललिता जी, लक्ष्मी चंद, सुभाष सैनी प्रणव,शारदा, संगीता, अदिति,नीतू जी वैदिका बबीता, प्रिया ,निशा प्रदीप सैनी सैनी जी संजय त्यागी नीरज चौहान , आदि द्वारा योगाभ्यास किया गया।


