हरिद्वार
कनखल के गणेशपुरम निवासी चंद्र शेखर व सतीकुण्ड कनखल हरिद्वार व राजकुमार निवासी केदार अपार्टमेन्ट द्वारा E FIR के माध्यम से पोर्टल पर सूचना प्राप्त हुयी कि दिनांक 30.06.26 व 06.07.26 को सतीकुण्ड व बंगाली अस्पताल के बाहर से मोटर साईकिले चोरी होने के सम्बन्ध मे मु0अ0स0 226/26 व मु0अ0स0 227/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत कराये गये थे । उक्त घटना के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन व श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक नगर महोदय पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना कनखल महोदय के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया । थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित सैकडों सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए ठोस सुरागरसी पतारसी की गई ।
दिनांक 15.07.26 को पुलिस टीम द्वारा जमालपुर जियापोता रोड पर चैकिंग की जा रही थी चैकिंग के दौरान दो मोटर साईकिल सवारों को रोका गया दोनो बिना नम्बर आती दिखी जिसे रोककर पूछताछ की गयी व बिना नम्बर होने पर ई चालान मशीन पर इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर चैक किया गया तो उपरोक्त मो0 सा0 का नम्बर UP20AZ1647 सतीकुण्ड के पास से चोरी हुयी थी व दूसरी मोटर साईकिल को भी ई मशीन पर चैक किया गया तो UP19c2366 जो बंगाली अस्पताल के बाहर से चोरी हुयी थी का मिलान हुआ । जिसके द्वारा सामूहिक तौर पर उक्त मोटर साईकिले बंगाली अस्पताल के पास व सतीकुण्ड से चोरी कर बेचने हेतु ले जाने की बात कही । जिसके आधार पर अभियुक्त गणो को चोरी की मोटर साईकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया । जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है


