हरिद्वार
कांवड़ मेले के दौरान पुलिस व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले SPO (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) को कनखल थाने में सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में एसपी ट्रैफिक एवं एसपी क्राइम निशा यादव तथा मनीष कश्यप द्वारा कांवड़ मेले में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले SPO को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मेले जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ SPO की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। सभी ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तत्परता और समर्पण के साथ निभाया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले SPO को सम्मान मिलने से पुलिस टीम में उत्साह और मनोबल बढ़ा। समारोह के दौरान सभी सम्मानित सदस्यों के कार्य की सराहना की गई और भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।


