हरिद्वार
ज्वालापुर शास्त्रीनगर की सुनीता सिंह कांग्रेस प्रदेश सचिव के आवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का तीर्थपाल रवि जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग पार्षद सुनील कुमार के नेतृत्व मे कांग्रेस नेताओ कार्यकर्ताओ ने फूलमाला पहनाकर बुके देकर स्वागत किया।यशपाल आर्य ने सुनीता के पति हरकमल सिंह का हालचाल जाना व उनके स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी ली और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर उनका मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर यशपाल आर्य ने कहा की बीजेपी झूठ और वोट चोरी के बल पर सरकार बनाती है इस बार 2027 का चुनाव कांग्रेस व जनता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।जनता बीजेपी को सबक सिखाकर रहेगी।कोई भी चुनाव हो बीजेपी उसमे अपने कार्यो से नही बल्कि वोट चोरी या लोगो को डरा धमकाकर जीत हासिल करती है।
प्रदेश सचिव सुनीता सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नेताओ व कार्यकर्ताओ से मिलने से कार्यकर्ताओ का मनोबल बढता है।उन्होने मा.नेता प्रतिपक्ष का धन्यवाद व आभार जताया जिन्होने मेरे पति का हालचाल जानकर मुझपर उपकार का कार्य किया उन्होने कांग्रेस के सभी नेताओ कार्यकर्ताओ का धन्यवाद आभार जताया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सी.पी सिंह, तीर्थपाल रवि,अशोक शर्मा,प्रियव्रत वरिष्ठ कांग्रेस नेता,सुनील कुमार,पुनीत कुमार, बालेश्वर सिंह,वरुण बालियान, चौ.बलजीत सिंह, बीएस तेजियान,मंजू सिंह,मंजीत नौटियाल,अंकित चौहान,जयपाल सिंह दाबडे,सन्नी कपूर,दिव्यांश, अतर सिंह,अमनदीप,सोनू,सुनील कश्यप,रमेश,अनिल, इर्शाद अली,दिनेश पुंडीर, हरद्वारी लाल, हिमांक,सुखपाल,गीता खुराना आदि सैकडो की संख्या मे उपस्थित हुए।


