हरिद्वार
40वीं वाहिनी पी.ए.सी. हरिद्वार एवं ए.टी.सी. द्वारा सेनानायक महोदय डॉ0 हरीश वर्मा,IPS के निर्देशन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा डॉo अंकित (हृदय रोग), डॉo अमन जोशी (सामान्य चिकित्सक), डॉo नरेश कुमार (नेत्र रोग), डॉo प्रिया (स्त्री रोग), डॉo पायल दत्त (डायटिशियन) एवं सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे।
चिकित्सा शिविर में कुल 556 कार्मिक लाभान्वित हुए।
साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा की भावना को सशक्त किया गया।
शिविर के आयोजन में भागीरथ प्रयास फाउंडेशन एवं कैलाश हॉस्पिटल देहरादून का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
इस शिविर में हमारे पीएसी परिवार के सदस्यों, जवानों और एटीसी के जवानों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
वाहिनी के अधिकारीगण एवं कार्मिकों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। इस अवसर पर उप सेनानायक श्री जोधराम जोशी, शिविरपाल श्री आदेश कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


