देहरादून (उत्तराखंड )
बर्फिया लाल जुवाठा राजकीय उत्तरकाशी मे जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजितस्नात्तकोत्तर महाविद्यालय पुरोला, उत्तरकाशी मे जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
जन्तु विज्ञान विभान द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बर्फिया लाल जुवाठा राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय पुरोला उत्तरकाशी के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र – छात्राओं में विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं द्वारा किये गये उत्कृष्ट योगदानों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें वैज्ञानिक शोध के प्रति प्रेरित करना था। जन्तु विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ बबीता बँटवाण ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 की थीम विज्ञान में महिलाओं का योगदान विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान केवल एक शेक्षणिक विषय नहीं है बल्कि हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में हो रहे शोध कार्य स्वास्थ्य एवं दैनिक जीवन से जुड़ी अनेक समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम की सहसंयोजक डॉ कविता ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान के दैनिक जीवन पर महत्व को बताया तथा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें छात्र – छात्राओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किये प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा द्वारा किया गया, जिसमे निर्णायक की भूमिका मे श्री भूपाल सिंह कार्की रसायन विज्ञान तथा डॉ दीपक सिंह शामिल रहे पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आंचल रावत द्वितीय करिश्मा तथा तृतीय स्थान लवंशी ने प्राप्त किया
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ गणेश प्रसाद तथा जन्तु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक प्रयोगशाला सहायक तथा परिचारक उपस्थित रहे। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में शोध नवाचार’ एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृद्ध बनान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।


