oplus_8388608
हरिद्वार,
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हरिद्वार एवं हरिद्वार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 22 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नेहरू युवा केंद्र, भगत सिंह चौक में एक निःशुल्क ऑर्थोपेडिक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर में हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में विशेष रूप से यूरिक एसिड (Uric Acid) जांच एवं बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) की जांच भी निःशुल्क की गई, जिससे गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस एवं अन्य अस्थि रोगों की समय पर पहचान संभव हो सकी।
आईएमए हरिद्वार के ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ सदस्यों ने इस शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई और बड़ी संख्या में आए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में स्थानीय नागरिकों की उत्साहजनक भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ विपिन मेहरा ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अन्य चिकित्सा विशेषताओं में भी भविष्य में आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकें। आई एम ए सचिव डॉ प्रेम लूथरा ने साथी हड्डी रोग विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शिविर के सफल आयोजन में भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। डॉ राकेश सिंहल कोषाध्यक्ष आई एम ए हरिद्वार ने शिविर के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पूरे कार्यक्रम का प्रबंधन संभाला । हरिद्वार आर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुमंतु विरमानी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी आर्थोपेडिक विशेषज्ञों की ओर से आई एम ए का धन्यवाद दिया। शिविर में डॉ ए .के.जैन, डॉ राकेश सिंहल, डॉ आई.एम. सिंघल, डॉ प्रेम लूथरा, डॉ दीपक कुमार, डॉ आदित्य मणि गुप्ता, डॉ सुमन्तु विरमानी एवं वरिष्ठतम सदस्य डॉ बी.के. एण्डले आदि ने अपनी अमूल्य सेवाएँ प्रदान की । इस शिविर में लगभग 100 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया ।


