हरिद्वार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे को लेकर वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। उन्होंने हर ग्राम क्षेत्र से भारी संख्या में लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आह्वान किया।
वेद मंदिर में बैठक लेते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के 4 साल सफलतम पूरे हो गए हैं। इन चार सालों में प्रदेश की जनता के लिए हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियां के साथ ऐतिहासिक फैसलो को बताने का काम होगा। कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह का दौरा प्रस्तावित है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ कार्य योजना बनाई।
इस मौके पर राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान, गढ़वाल संयोजक प्रदीप चौधरी, सुनील सैनी, नाथीराम चौधरी, धर्मेंद्र चौहान, सत्य कुमार चौधरी, रविंद्र सैनी प्रधान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, कंवरपाल सैनी, पंकज चौधरी, प्रधान हरेंद्र चौधरी, रमेश प्रधान, महक सिंह, राय पाल सिंह, सराय के प्रधान मनीष कुमार आदि शामिल हुए।


