हरिद्वार
जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस
भारत का 77 वां गणतंत्र दिवस पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर शिवालिक नगर के वार्ड नंबर 13 के पार्षद श्री दीपक नौटियाल ने झंडारोहण किया एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई झांकियों एवं मार्च पास्ट का निरीक्षण किया एवं मार्ग पास्ट की सलामी ली। विद्यालय के प्राचार्य सुनीत कुमार गुप्ता एवं उपप्राचार्य लाजपत सिंह ने भी मार्च पास्ट का अवलोकन किया। कक्षा 12 की छात्रा कुमारी पूर्वाशीं एवं सिद्धांत भाटी विद्यालय के कप्तानों ने कमान्ड दी।
विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा गढ़वाली लोक नृत्य, कन्नड़ लोक नृत्य, देशभक्ति गीत, , वक्तव्य, देश भक्ति कविता वाचन, देशभक्ति नाटक एवं अन्य कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया गया।
मार्च पास्ट की ट्रॉफी शिवालिक सदन द्वारा प्राप्त की गई एवं रंगोली की ट्रॉफी अरावली सदन के खाते में गई।
विद्यालय के छात्र शनि जिनको कि वीर गाथा में बेस्ट पेंटिंग के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है उनको भी सम्मानित किया गया उनका पुरस्कार उनकी वहिन देविका को प्रदान किया गया क्योंकि सनी इस समय राष्ट्रपति भवन में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रित किए गए हैं।
बेस्ट एनसीसी कैडेट राम त्यागी, विद्यार्थी विज्ञान मंथन राज्य स्तरीय पुरस्कार सम्मुख धीमान, क्षेत्र स्तरीय साइंस कांग्रेस के विजेता मास्टर समर्थ, एस जी एफ आई स्तर पर चयनित बेस्ट प्लेयर गौरव, पारस गिरी, कृष्णा कसाना, विदित कुमार, अर्पित को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के सात छात्रों को हंड्रेड परसेंट अटेंडेंस के लिए पुरस्कार दिया गया।
प्राचार्य ने अपने उद्वोधन में नारी सशक्तिकरण, साइबर सेफ्टी एवं देश के विकास के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य जी ने कहा कि यह दिन हमें समानता न्याय स्वतंत्रता और बंधुत्व के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है्। आईए सब मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और एकजुट भारत का निर्माण का संकल्प ले।
उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्य अतिथि श्री नौटियाल जी ने अपने उद्वोधन में कहा यह गणतंत्र दिवस हमें स्मरण करता है कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान अपनाकर एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्वयं को स्थापित किया यह दिन केवल उत्सव का नहीं बल्कि कर्तव्य अनुशासन और संवैधानिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दोहराने का है।
प्राचार्य एवं उप प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह एवं शाल भेंट किया।
उपप्राचार्य श्री लाजपत सिंह जी ने धन्यवाद ज्ञापन में सभी आगंतुकों, मुख्य अतिथि, प्राचार्य, शिक्षकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी एवं अनुशासन कर्तव्य परायणता का पालन करने की बात की।
इस अवसर पर विद्यालय के इतिहास के शिक्षक श्री पीएम वाजपेई ने भी ओजस्वी भाषण दिया।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्रा तेजस्वी एवं शौर्य कुमार द्वारा किया गया।


