हरिद्वार,
हरिद्वार के आर्य नगर स्थित श्री बालाजी धाम में 12वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया…हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ, सुंदरकांड और संकीर्तन का आयोजन लगातार चलता रहा…इस अवसर पर मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय हो गया…भक्तों ने श्री हनुमान जी महाराज के चरणों में भक्ति अर्पित करते हुए पूरे वातावरण को राममय बना दिया…उत्सव के क्रम में 1 मार्च 2026 को आर्य नगर में भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई…जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था और उत्साह का प्रदर्शन किया…महाबलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज और बालाजी महंत योगी श्रद्धानाथ जी की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को और भव्य बना दिया…शोभायात्रा के शुभारंभ मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि और राज्य मंत्री सुरेंद्र मोगा मौजूद रहे…साथ ही हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज और महंत योगी श्रद्धानाथ जी ने सभी का हृदय से स्वागत किया…महंत भाव्यानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में यात्रा का संचालन सुचारू रूप से किया गया…जबकि अनेक संतों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी दिव्य बना दिया…यात्रा में आकर्षक झांकियां, भक्ति गीत और कलाकार अमन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया…आर्य नगर, गाजीवाली समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों से आए भक्तों की भारी भीड़ इस आयोजन की भव्यता का प्रमाण बनी


