हरिद्वार (उपासना तेश्वर )
पहली पहल एजुकेशनल सोसाइटी जो गरीब बच्चों की शिक्षा और महिलाओं की बेसिक हाइजीन पर कार्य कर रही है कि तत्वावधान में 14 तारीख को अवधूत आश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिलाओं को सशक्त बनाना और प्रोत्साहित करना है जो किसी भी तरह से समाज कार्य में जुड़ी है उनको प्रोत्साहन करने से हमारे समाज को सहायता मिलेगी इस कार्यक्रम का संचालन करने वाली पहली पहल कीअध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने बताया कि हमारी संस्था उन बच्चों की शिक्षा पर कार्य करती है जो बच्चे किसी भी वजह से स्कूल नहीं जा रहे है हमारा उद्देश्य उन बच्चों को उनके माता-पिता को सही मार्ग दिखाने और उनको यह बताना शिक्षा का महत्व क्या है यही हमारा उद्देश्य है मुख्य धारा में लाने के लिए उन बच्चों की कक्षाएं आयोजित करना विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करना जैसे की कला प्रतियोगिता खेल कूद प्रतियोगिता है और भी बहुत सारे कार्यक्रम के माध्यम से हम ऐसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ना चाहते हैं हमारी संस्था ब्लड डोनेशन के क्षेत्र में भी कार्य कर रही है भगवान न करे कभी किसी को ब्लड की जरूरत पड़े इसलिए हम लोगों को प्रोत्साहित करते हैं कि वह ब्लड डोनेट करें और दो बूंद ब्लड किसी का जीवन दान बन जाता हैं हम हाइजीन की बात करें तो आज भी भारत को आजाद हुए 70 साल हुए हैं लेकिन हमारी महिलाएं समाज में अभी इस पर खुल कर चर्चा नहीं करती है हमारी संस्था उनको मुख्य धारा में जोड़ने के लिए उनकी हाइजीन पर काम करती हैं हम सेनेटरी पैड का वितरण भी करते हैं वैसे तो बताने को बहुत सारे कार्य है


