हरिद्वार
नगरवासियों के लिए स्वाद का जायका मात्र 99 रुपये में भरपेट चाप और लज़ीज़ व्यंजनों का मिलेगा आनंद “सन ऑफ़ स्वाद ” का शुभारम्भ माननीय कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कर कमलों द्वारा विधिवत संपन्न हुआ।चाप की आकर्षक दुकान का शुभारंभ उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने प्रतिष्ठान संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे नए प्रतिष्ठान स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ नगरवासियों को बेहतर गुणवत्ता और उत्कृष्ट स्वाद भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने व्यवसाय की निरंतर प्रगति एवं सफलता की कामना की।
‘सन ऑफ स्वाद’ में ग्राहकों के लिए सोया चाप की अनेक आकर्षक वैरायटी के साथ-साथ स्वादिष्ट एवं मनमोहक व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के उपलक्ष्य में विशेष ऑफर के तहत आज और कल मात्र 99 रुपये में भरपेट व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर नगरवासियों को प्रदान किया जा रहा है, जिससे लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिष्ठान पर पहुंचकर विभिन्न प्रकार के चाप एवं अन्य व्यंजनों का स्वाद लिया और उनके उत्कृष्ट स्वाद की सराहना की। संचालकों ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और किफायती दरों पर बेहतरीन भोजन उपलब्ध कराना है।
नगरवासियों का मानना है कि ‘सन ऑफ स्वाद’ के शुभारंभ से हरिद्वार के खान-पान प्रेमियों को स्वाद का एक नया और आकर्षक विकल्प प्राप्त होगा, जो निश्चित रूप से शहर की खाद्य संस्कृति में अपनी अलग पहचान बनाएगा।


