हरिद्वार
आज हरिद्वार के भारत सेवा संघ आश्रम में गुरु जनों की पावन कृपा से विशाल संत भंडारे का आयोजन हरिद्वार के प्रसिद्ध भारत सेवा संघ आश्रम देवपुरा हरिद्वार में आज एक विशाल संत समागम तथा संत भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हरिद्वार के अनेकों मठ मंदिर आश्रमों से आये संत महंतो एवं महापुरुषों ने ज्ञान की वर्षा करते हुए भक्तों के जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया स्वामी पर्णवानंद जी महाराज का भी भावपूर्ण सिमरन किया गया इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री माननीय मदन कौशिक सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने तथा हजारों श्रद्धालु भक्त जनों ने भाग लिया


