रुड़की
नंद विहार कॉलोनी गली स्थित निजनिवास पर बेटी श्रेया के जन्मोत्सव के अवसर पर हवन पूजा पाठ और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य यज्ञ एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जन्मदिन की शुभकामनायें देने के लिए और कार्यक्रम में खुशीयों का वातावरण और मनमोहन हो गया ज़ब बहुत बड़ी संख्या में मित्रों शुभचिंतको का आगमन हुआ। बालिका श्रेया के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए आये हुए अतिथियों ने मंगलमय कामना की।
इस शुभ अवसर पर प्रधान हरपाल सैनी ने कहा कि
यें दिन मेरे और मेरे परिवार के लिये जिंदगी का बहुत खास दिन है क्यूंकि आज के दिन मेरी प्यारी गुड़िया श्रेया का हमारे घर में आज ही के दिन हमारी जिंदगी में एक नन्ही परी का आगमन हुआ था उस नन्ही परी ने हमारी जिंदगी में कदम रखा था मेरी प्यारी बिटिया श्रेया को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई श्रेया बेटी तुम हमारे जीवन में ढेर सारी खुशियाँ और सकारात्मकता ऊर्जा लेकर आई हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि तुम हमेशा मुस्कुराती रहो, अपने सभी सपनों को पूरा करो और जीवन में नई ऊंचाइयों को छुओ। चाहे तुम कितनी भी बड़ी हो जाओ, लेकिन हमेशा हम सबके लिए तुम प्यारी छोटी बच्ची ही रहोगी।


