हरिद्वार
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार पर 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री श्रीमती नेहा जोशी रही। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और संजीव चौधरी ने किया।
मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री भाजपा श्रीमती नेहा जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल पूर्ण होने पर प्रदेश से लेकर मंडल तक अनेको कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियो को जनता तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में सरकार की अनेक उपलब्धियां रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। जहां कांग्रेस के समय में प्रत्येक दिन भ्रष्टाचार के मामले उजागर होते थे।वही भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार पर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।
उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में नारी शक्ति को सम्मान देने का काम किया है।और उन्हें उनका अधिकार और हक देने के लिए काम किया है। चाहे वह तीन तलाक के रूप में हो या संसद में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का विधेयक पारित करना हो। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सेनाओं को सशक्त करने का काम किया है। आज अगर कोई बाहरी शक्ति भारत की तरफ आंख उठाने का काम करती है तो उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाता है। इसका उदाहरण हमें ऑपरेशन सिंदूर के रूप में देखने को मिला हे जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवाद पर प्रहार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इन सभी कार्यक्रमो के माध्यम से जन-जन तक पहुंच कर सरकार की उपलब्धियां को बताने का कार्य करेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि 2027 के आने वाले चुनाव के मध्य नजर यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है। इन कार्यक्रमो के माध्यम से 2027 के चुनाव का रोड मैप तैयार होगा और हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन के उत्तराखंड के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। और प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साह और जोश के साथ बूथ स्तर तक जाकर कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां को बताने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि 5 जून से 8 जून तक होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के लिए रिशु चौहान,12 जून को मीडिया संवाद कार्यक्रम के लिए धर्मेंद्र चौहान, विशेष जनसंपर्क अभियान 14 जून से 18 जून अमरीश सैनी, योग दिवस के लिए आशु चौधरी, जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए नकली राम सैनी, विकसित भारत संकल्प संपर्क सम्मेलन के लिए लव शर्मा ,जन कल्याण शिविर के लिए अरविंद कुशवाहा और धर्मेंद्र चौहान को संयोजक नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा, दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि कार्यक्रम संयोजक निपेंद्र चौधरी, विनीत जोली, प्रेम शंकर पिंकी, सूर्यकांत सैनी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, सीमा चौहान,तरुण नय्यर, निपेंद्र चौधरी, रितु ठाकुर रिशु चौहान अमरीश सैनी, धर्मेंद्र चौहान, मनोज शर्मा ,नकली राम सैनी ,लक्ष्मण सिंह नागर, उमेश पाठक, संजीव कुमार, प्रीति गुप्ता ,अभिनव चौहान ,ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, लोकेश पाल, एजाज हसन, राजवीर सिंह कश्यप, राजीव भट्ट, रेनू शर्मा, रीता सैनी, डॉक्टर चित्र, वीरेंद्र बोरी , जितेंद्र सैनी ,मोहित वर्मा, चित्र कुमार सैनी, भूप सिंह, प्रताप प्रधान ,विपिन चौधरी, पवन चौहान ,विक्रम चौहान, निर्मल सिंह ,बिंदर पाल सिंह, कमल प्रधान, सुनील पाल, नवजोत वालिया, वीरेंद्र बोरी सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


