हरिद्वार
हरिद्वार। पुराने रानीपुर मोड़ के पास प्रतिष्ठित रेडीमेड परिधान ब्रांड वैन हुसैन के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शोरूम का शुभारंभ किया तथा संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि नए शोरूम के खुलने से क्षेत्रवासियों को उच्च गुणवत्ता वाले ब्रांडेड परिधानों की बेहतर सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।
शोरूम संचालकों ने बताया कि ग्राहकों के लिए पुरुषों एवं महिलाओं के नवीनतम फैशन परिधानों का आकर्षक संग्रह उपलब्ध कराया गया है। उद्घाटन के अवसर पर विशेष छूट एवं आकर्षक ऑफर भी रखे गए हैं। समारोह के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।


