हरिद्वार
वैदिक सनातन धर्म मंदिर में ऋषि मेॅहीपरंपरा की पावन प्रेरणा एवं परमहंस जी महाराज की पावन कृपा से हरिपुर गली नंबर 3 में भवन का लोकार्पण संस्थापक अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी व्यासानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में ‘संत के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्माओं, विद्वानों एवं श्रद्धालु भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर परम पूज्य स्वामी व्यासानंद जी महाराज ने अपने श्रीमुख से अमृतमयी वाणी का रसपान कराते हुए कहा कि सनातन धर्म केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि समस्त मानवता के कल्याण का दिव्य मार्ग है। संत समाज सदैव धर्म, संस्कृति, सेवा और सदाचार की ज्योति प्रज्वलित करता आया है। उन्होंने कहा कि संतों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर ही मनुष्य सच्चे सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति को प्राप्त कर सकता है।स्वामी जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं से भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपराओं और गुरु-भक्ति को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान संतों का सम्मान, वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन एवं सत्संग से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।


