हरिद्वार
विद्यालय प्रांगण में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद हरिद्वार का सत्र 2025-26 का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री ललित नारायण मिश्रा जी, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सहायक आयुक्त बी एस रौतेला जी रहे। इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावक भी भारी संख्या मे उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य सुनीत कुमार गुप्ता एवं उप प्राचार्य लाजपत सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने भी उनका स्वागत किया।
प्राचार्य ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का ग्रीन वेलकम किया।
मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं ज्ञान दायिनी सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना की सुंदरतम प्रस्तुति दी एवं मुख्य अतिथि के स्वागत में मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्राचार्य सुनीत कुमार गुप्ता ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन मुख्य अतिथि के सम्मुख प्रस्तुत किया एवं उनका स्वागत किया।
प्राचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियां एवं स्वस्थ वातावरण में विद्यालय संचालन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी हर वर्ष सत् प्रतिशत परीक्षा फल देते रहे हैं और विद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थी उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत है या देश के विभिन्न उच्च संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन के अतिरिक्त विभिन्न पाठ्यक्रम सहगामी क्रिया क्रम एक समयबद्ध तरीके से आयोजित किए जाते हैं एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय प्रशासन सदैव तत्पर रहता है।
विद्यालय में विद्यार्थियों को स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
विद्यालय के विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिताओं में संकुल, संभाग एवं राष्ट्रीय स्तर तक स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
विद्यालय के विद्यार्थी सन्नी कुमार को वीरगाथा 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिसमें उन्हें गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रित किया गया है एवं ₹10000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया है। विद्यालय के विद्यार्थी दक्षिणा एवं सुपर 30 में चयनित होते हैं एवं वहां से प्रशिक्षण लेकर एमबीबीएस एवं आईआई टी में उनका चयन होता है रहता है।
इस वर्ष कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है इसमें कुमारी उर्वशी यादव ने 97.2 % अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभी विद्यालय में संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई है और सितंबर के महीने में राष्ट्र स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। जिसमें देश के विभिन्न नवोदय विद्यालयों के चयनित प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि का स्वागत किया एवं उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया कि उन्होंने अपने व्यस्ततम समय में से विद्यालय को समय दिया और विद्यार्थियों का उत्साह प्रदान किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें गढ़वाली नृत्य, सामूहिक कत्थक नृत्य बंसी जुगलबंदी, राग भूपाली, एकल नृत्य, कव्वाली भैरव राग आधारित नृत्य, लिलिपुट नृत्य एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए
मुख्य अतिथि ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका नवद्वार का विमोचन भी किया।
उन्होंने सत्र 2025-26 में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये।
एकेडमिक के क्षेत्र में कक्षा 6 मे कुमारी मेघना, कक्षा 7 में कु श्रेया, कक्षा 8 में भव्या, कक्षा 9 में कु. अक्षिता कक्षा 11 में कु. तेजस्वी को सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
संगीत में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए सीमांत कक्षा 8, पेंटिंग में बेस्ट परफॉर्मेंस मास्टर सनी, बेस्ट गाइड कु. रिया, बेस्ट स्काउट विशांत, बेस्ट डांस परफॉर्मेंस कु. शगुन, प्रेरणा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुमारी कनक शर्मा, मेंटल हेल्थ में निबंध प्रतियोगिता में आयुष त्रिपाठी, राइटिंग कंपटीशन मे शौर्य कुमार कक्षा 12, पेंटिंग कंपटीशन में कु.मेघना कक्षा 7 एवं मानवी कक्षा 7 को ट्रॉफी प्रदान की गई।
पूरे वर्ष भर के विभिन्न गतिविधियों में उपलब्धि के आधार पर चैंपियंस ट्रॉफी निलगिरी सदन को दी गई।
द्वितीय स्थान पर उदयगिरि सदन, तृतीय स्थान पर अरावली सदन एवं चतुर्थ स्थान पर पर शिवालिक सदन रहे।
मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्राफी एवं शील्ड प्रदान की एवं बधाई दी।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्ववोधन में छात्र-छात्राओं को सुंदर प्रस्तुति के लिए धन्यवाद दिया एवं उनकी सराहना की। उन्होंने प्राचार्य उपप्राचार्य एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ को साधु बाद दिया कि वे कठिन परिस्थितियों में भी देश के भावी कर्ण धारों का भविष्य निखार रहे हैं।
उन्होंने उन छात्रों को बधाई दी जिन्होंने सत्र 2025 -26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके पुरस्कार प्राप्त किये एवं कहा की अन्य विद्यार्थी भी लगन एवं परिश्रम से अध्ययन करें एवं अपने माता-पिता एवं देश का नाम रोशन करें।
विद्यालय के उप प्राचार्य लाजपत सिंह ने मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के आयोजनों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की भूगोल शिक्षिका श्रीमती प्रियंका राय कक्षा 12 के छात्र शौर्य कुमार एवं शौर्य पाल ने किया।


