हरिद्वार
भारतीय शिक्षा बोर्ड (BSB), पतंजलि योगपीठ हरिद्वार और राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा (RTU) के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह साझेदारी विद्यालयी (स्कूली) शिक्षा और तकनीकी उच्च शिक्षा को एक अनूठे मंच पर साथ लाती है। इस MoU पर BSB के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एनपी सिंह और RTU के कुलपति प्रो. निमित चौधरी ने हस्ताक्षर किए। एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद छात्रों के ज्ञान कौशल में बहुत जबरदस्त बढ़ोत्तरी होगी। इसके तहत शुरुआती तकनीकी दक्षता में उच्च शिक्षा में प्रवेश करने से पहले ही छात्र स्कूली स्तर पर तकनीकी रूप से दक्ष हो सकेंगे। NSQF पाठ्यक्रम के तहत RTU के सहयोग से राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे (NSQF) के अनुरूप व्यावसायिक पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे। प्रयोगशालाओं तक पहुंच बनाने के लिए स्कूली छात्रों को RTU की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और बुनियादी ढांचे का उपयोग करने का अवसर मिलेगा। अत्याधुनिक क्षेत्रों का अनुभव के लिए छात्र एआई (AI), रोबोटिक्स, चिप डिजाइन, सौर ऊर्जा और एग्री-टेक जैसे उभरते क्षेत्रों में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करेंगे। मेंटरशिप और प्रशिक्षण के जरिये इसमें मेंटरशिप, शिक्षक प्रशिक्षण और कैंपस इमर्शन के साथ-साथ इंटर्नशिप, नवाचार और उद्यमिता के नए अवसर शामिल हैं।
राजस्थान के हजारों छात्रों के लिए खुलेंगे प्रगति के नए द्वारभारत में BSB से संबद्ध विद्यालयों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या राजस्थान में ही है। ऐसे में यह दूरदर्शी साझेदारी राज्य के हजारों छात्रों को स्कूली स्तर से ही आधुनिक तकनीकों का वास्तविक और व्यावहारिक अनुभव देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार तैयार करेगी।


