हरिद्वार
राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जी एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री रणछोड़ जी (गुजरात) विशेष संगठनात्मक कार्य हेतु हरिद्वार पधारे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा जी के साथ विभिन्न स्थानों का प्रवास किया।
प्रवास के दौरान तीर्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष परम पूज्य श्री राम विशाल दास जी महाराज से भी भेंट हुई। इस सकारात्मक एवं प्रेरणादायक मिलन में चारों महानुभावों ने हरिद्वार में चल रहे धार्मिक आयोजनों एवं हिंदू समाज के संगठन को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया।
यह उल्लेखनीय है कि वर्तमान में हरिद्वार के 38 स्थानों पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। इसी क्रम में चारों महानुभावों ने यह निर्णय लिया कि देवभूमि हरिद्वार में एक ऐसा भव्य एवं विशाल हनुमान चालीसा आयोजन किया जाए, जिसमें हरिद्वार के समस्त हिंदू भाई-बहन एवं यहां आने वाले समस्त हिंदू तीर्थयात्री सहभागी बन सकें।
सर्वसम्मति से गंगा तट स्थित पावन स्थल ॐ पुल को इस आयोजन के लिए निर्धारित किया गया।
25 जुलाई 2026 को हनुमान चालीसा पाठ एवं गंगा आरती के इस दिव्य कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
यह भी निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक शनिवार सायं 7:00 बजे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं तीर्थ सेवा न्यास के तत्वावधान में सभी हिंदू भाई-बहन एकत्रित होकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं गंगा आरती करेंगे।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राम विशाल दास जी महाराज, श्री करण गिरी जी महाराज, ठाकुर विशाल सिंह राणा जी, श्री कुंवर पाल राणा जी, श्री सचिन राजपूत जी, श्री आलोक कुमार जी, श्री राजा चौहान जी, श्री आरव राणा जी, श्री संदीप जगरिया जी, श्री मुकेश खड़कवंशी जी, श्रीमती किरण देवी जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं लगभग 50 हिंदू युवक उपस्थित रहे।
हनुमान चालीसा केवल एक पाठ नहीं, बल्कि हिंदू समाज की आत्मिक शक्ति का स्रोत है। इसके माध्यम से समाज में एकता, सुरक्षा और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ती है। निर्धन एवं जरूरतमंद हिंदुओं की सेवा ही सच्चा धर्म है
Your message has been sent
हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और अधर्म का नाश होता है। बहन-बेटियों की रक्षा एवं सनातन संस्कृति की सुरक्षा हम सभी का कर्तव्य है। संगठित हिंदू समाज ही सुरक्षित समाज है।
ठाकुर विशाल सिंह राणा जी (प्रदेश मंत्री, उत्तराखंड):
राष्ट्रीय बजरंग दल का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर उसे सशक्त बनाना है। हनुमान चालीसा के माध्यम से हम हर घर में धर्म, साहस और सेवा की भावना जागृत कर रहे हैं। हमारा संकल्प है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचे और हर बहन-बेटी सुरक्षित रहे।


