हरिद्वार (रूड़की )
शहीद स्मारक स्थल पर योग शिविर के आयोजन में योगाचार्य श्री राम कुमार के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कर लोगों में योग के प्रति जागरूकता देखने को मिली इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यमंत्री उत्तराखंड शोभाराम प्रजापति ने अपने सम्बोधन में सभी को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी ने कहा की योग हमारे जीवन के लिये बहुत महत्वपूर्ण है नियमित योग का अभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक अत्यंत प्रभावी तरीका है यह न केवल मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाता है, बल्कि तनाव कम करके आंतरिक शांति, बेहतर एकाग्रता और एक संतुलित जीवनशैली प्राप्त करने में भी मदद करता है
इस शुभ अवसर पर गणमान्य लोगों को राज्यमंत्री द्वारा ओ३म अंग वस्त्र व महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह जी का चित्र भेंट किया।
योग शिवर में एक बात देखने को मिली माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर ईंधन बचाओ अभियान के अंतर्गत मंत्री नित्यप्रति सुबह साइकिल प्रयोग में लाते दिखाई दिए। तथा सादगीपूर्ण जीवन का परिचय दिया।
इस अवसर पर योगाभ्यास करने के लिए श्रीमती सोनिया जी, गुड़िया जी, प्रियंका जी,दक्षिणा जी सलेमपुर नीतू शर्मा, सविता जी प्रमोद धीमान जी, संजय त्यागी जी,देवेश कुमार जी, मामचंद मैनवाल जी आदि उपस्थित रहे।


