हरिद्वार
हरिद्वार मे ब्लॉक बहादराबाद अंतर्गत कटारपुर गाँव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 6 का प्रवेश उत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गाँव के ही अन्य राजकीय विद्यालय में कक्षा 5 तक शिक्षा गृहण कर यहाँ छटी कक्षा में प्रवेश लिया। इस अवसर पर छात्रों में से ही अभिषेक और जिया द्वारा रिबन काटकर और सभी छात्रों के ऊपर फूल बरसा कर स्वागत किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका संध्या रानी द्वारा अपने संबोधन में सभी छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि छात्रों के अभिभावको को चाहिए कि अपने बच्चो को छुट्टी कम से कम कराये और जरूरत पड़ने पर बच्चो के साथ विद्यालय भी आये। देहरादून से आये मनोज पन्त ने कहा कि उन्होंने अब तक कई राज्यो में सैकड़ो विद्यालय गए है मगर यहाँ के स्टाफ सदस्यों की आपस मे जो एक दूसरे को सहयोग करने की भावना कही और नही देखी।
विद्यालय प्रबन्धन समिति के सदस्य गगन शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों से अपेक्षा की है जब कभी उनके पापा वाहन चलाये तो यातायात के नियमो का पालन सुरक्षा के लिए कराये चालान से बचने के लिए नही। इसके साथ साथ सभी छात्रों ने अपने विचार और कारण बताया कि उन्हे यह विद्यालय कैसा लगा।
विद्यालय प्रबन्धन समिति अध्यक्ष प्रगति सैनी ने सभी छात्रों का स्वागत किया। इस विद्यालय मे कटारपुर के साथ साथ बिसनपुर से भी छटी कक्षा मे प्रवेश लिया है। इस अवसर पर सहायक अध्यापिका मनोरमा मेहता, मोनिका मल्होत्रा के अतिरिक्त छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।


