हरिद्वार (रुड़की )
दिनांक 24 जून 2026 दिन बुधवार स्थान मोहम्मद पुर झाल पावर हॉउस यज्ञ वेदी पर 15 जून से शुरू हुए चतुर्वेद परायण वृहद यज्ञ के 9 वें दिन यज्ञ में सम्मिलित हुए।

वेद पाठी पंडित मदन आर्य एवं अरुण कुमार आर्य के मार्गदर्शन में कन्या गुरुकुल चोटीपूरा, अमरोहा की कु. तोषी आर्या, कु. श्रेया सैनी एवं कु. अदिति आर्या यजमान रही |
चतुर्वेद के मुख्य आयोजक मा. यशवीर सिंह आर्य, चौ. जगपाल सिंह आर्य एवं ओमपाल आर्य रहे,
कार्यक्रम के मुख्यता.. आर्य हरपाल सिंह सैनी ने कहा है कि यज्ञ विश्व कल्याण पर्यावरण शुद्ध और आध्यात्मिक जागृति के लिए किया जाता है चतुर्वेद परायण यज्ञ की मुख्य विशेषताएं वेद मित्रों का पाठ इसमें योग्य विद्वानों ब्राह्मण या गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा निर्धारित समयावधि में हजारों वेद मंत्रो का स्पष्ट उच्चारण किया जाता है

इस शुभ अवसर पर स्वामी ओमानन्द जी पूर्व प्रधान उत्तराखंड मनपाल राठी, प्रधान आर्य जिला सभा हरिद्वार आर्य हरपाल सिंह सैनी, पुष्पेंद्र आर्य मंत्री आर्य समाज नंद विहार , नारसन से आनंद स्वरूप जी, अजय जी लिब्बरहेड़ी से विनोद राठी , अंशुल लोहान जी बसवा खेड़ी से कुंवरपाल आर्य जी, झबरेड़ा से सुभाष जी, राकेश त्यागी कुआहेड़ी से नसीपुर से श्री नरेंद्र जी एवं मोहम्मद पुर जट से ब्रह्मचारी गौतम शास्त्री.. इत्यादि वृहद यज्ञ में सम्मिलित हुए..


