हरिद्वार
दिनांक 25.06.26 निर्जला एकादशी स्नान पर आपदा राहत दल 40 पीएसी की टीम को रोते बिलखते एक छोटा बच्चा मिला जो अपने माता-पिता को तलाश रहा था। टीम ने बच्चे को चुप कराकर परिजनों की तलाश शुरु की तथा काफी मशक्कत के बाद बच्चे के पिता बंटी सिंह पता शाहदरा नगर सहारनपुर उत्तर प्रदेश व मां को खोजने में कामयाबी हासिल की।
बच्चे के सकुशल बरामद होने पर उसके माता पिता द्वारा उत्तराखंड पुलिस (उ.नि. इखलाक मलिक
हे.कां. राजेश नेगी )का आभार व्यक्त किया गया।


