हरिद्वार
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित आरोपियों एवं हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भी लगातार चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 15 सितंबर 2026 को कनखल पुलिस टीम जमालपुर रोड स्थित निर्माणाधीन हाईवे अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


