हरिद्वार
आज दिनांक 19 मई 2026 को फायर स्टेशन बहादराबाद समय 13:52 बजे बैरियर नंबर-06, बहादराबाद हरिद्वार के अंतर्गत सिल्वेस्टर वायर एंड केमिकल कंपनी, शिवालिक राइस मिल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर फायर स्टेशन बहादराबाद की फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल पहुंची,आग विकराल रूप में फैली हुई थी, आज अधिक होने के कारण फायर स्टेशन सिडकुल से भी एक फायर यूनिट घटनास्थल बुलाई गई,घटनास्थल पर अग्निशमन अधिकारी मायापुर महोदय के निर्देशन में दोनों फायर यूनिटों ने अग्निशमन कार्य किया गया, फायर यूनिटों द्वारा लगभग 2 घंटे लगातार अग्निशमन कार्य कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।
फायर यूनिट का विवरण
अग्निशमन अधिकारी श्री बीरबल सिंह
लीडिंग फायरमैन कुलदीप कुमार
लीडिंग फायरमैन ध्यान सिंह तोमर
फायर सर्विस चालक राहुल शर्मा
फायर सर्विस चालक अतुल राठी
फायर सर्विस चालक प्रवीन राणा
फायरमैन खजान राणा
फायरमैन नागेंद्र बिष्ट
फायरमैन सुनील चौहान
फायर वूमेन बेबी थापा
फायर वूमेन सुनीता चौहान


