हरिद्वार
फैशन, हुनर और सम्मान का भव्य संगम बना “इंडिया नेशन डिज़ाइनर रनवे 2026”
इस शानदार आयोजन में देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपने टैलेंट, आत्मविश्वास और फैशन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विजेताओं एवं विशेष अतिथियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हरिहर समाचार के प्रधान संपादक कमल शर्मा एवं नवभारत समाचार यू के की प्रधान संपादक उपासना का विशेष स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंच पर मीनाक्षी सिंह व सीमा सिद्दीकी द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साथ ही शो डायरेक्टर सीमा सिद्दीकी द्वारा प्रतिभागियों एवं अतिथियों को ट्रॉफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पूरे कार्यक्रम में ग्लैमर, सम्मान और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शानदार मीडिया कवरेज के लिए नवभारत समाचार यू के व हरीहर समाचार का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद किया गया।
इंडिया नेशन डिज़ाइनर रनवे 2026 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह मंच सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि नए टैलेंट और सम्मान को पहचान देने का एक बड़ा माध्यम है।


